फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौर गांव में फैला संक्रमण, 60 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। विकास खंड के त्यौर गांव में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते 60 से अधिक लोग संक्रामक की चपेट में हैं। तेज बुखार, उल्टी, दस्त व खुजली, लाल दाने से परेशान हैं। एक पखवारे बाद भी गांव में उपचार को चिकित्सीय टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गुस्सा है। सरकारी मदद न मिलने से लोग झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।

ग्रामीण मदनलाल, अनिल, रामशरण, विनोद, रामतीर्थ, बलवीर, रामदत्त, रामवीर, कल्याण, सुधीर आदि ने बताया कि गांव में एक पखवारे से संक्रमण रोग फैला हुआ है। प्रत्येक घर में एक-दो लोग बीमार हैं। गांव में सफाई कर्मी के न आने से गंदगी के ढेर लगे हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंच रही है। जिससे रोजाना बीमारों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


ये हैं बीमार
कल्याण सिंह (40), संजीव कुमार (32), रामकुमारी (15), रामानंद (60), श्रीकुमार (2), हैप्पी (2), मोहन सिंह (24), अनूप कुमार (15), पूरनलाल (40), बबली (28), रेखा देवी (38), पुष्पेंद्र (15), अनुज कुमार (18), रामदत्त (45), रामबाबू (55), मुन्नी देवी (50), रेशमा (27), अजय कुमार (18), विपिन (28), हिमांशु (4), काजल (3), रौनक (6), संध्या (1), रानी (6), भूरी (3), कुसमा (5), शिवकांती (25), रामतीर्थ (30), अरविंद (52), मोहन (24), रामदुलारी (45) समेत 60 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं।


एएनएम सेंटर पर ताला, खोले जाने की मांग
तालग्राम। त्यौर गांव में रहने वाले अनुज, मोहन, अजय, देवेंद्र का कहना है कि गांव में जच्चा- बच्चा को स्वास्थ्य सेवाएं जैसे टीकाकरण और प्रसव के लिए बना एएनएम सेंटर बंद रहता है। जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। गर्भवती और जच्चा-बच्चा को कई किमी दूर तालग्राम अथवा छिबरामऊ स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी एएनएम सेंटर पर नहीं आतीं हैं। एएनएम की इसी लापरवाही के चलते शनिवार को ग्रामीण भड़क गए और सेंटर के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एएनएम सेंटर को नियमित खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन


त्यौर गांव छिबरामऊ विकास खंड में आता है, गांव में बीमारी फैली है। इसकी सूचना अभी तक किसी ग्रामीण ने एएनएम स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को नहीं दी है। अब जानकारी मिली है। स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।
- मोहम्मद इरशाद (एमओआईसी तालग्राम)

त्यौर गांव में फैला संक्रमण, 60 बीमार
- सूचना के बाद भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- दूसरे ब्लाक का गांव बताकर पल्ला झाड़ रहे जिम्मेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें