फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचिकर तरीके से पढ़ाएं गणित विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षक इंस्पायर अवार्ड के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने के तरीके समझाएं। गणित व विज्ञान के शिक्षक शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास करें। नियमित स्कूल जाकर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज सभागार में बीएसए ने गणित और विज्ञान के विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्राइमरी शिक्षा में सुधार के लिए सभी शिक्षक मन लगाकर दायित्व निभाएं।

देर से स्कूल आने और जल्दी जाने से परहेज करें। यदि अवकाश लेना हो तो सही तरीके से बताकर अवकाश लें। जिम्मेदारी से बच्चों को पढ़ाएं। बताया कि कई स्थानों से लापरवाही की शिकायतें मिल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि गणित और विज्ञान ऐसे विषय हैं, जिसमें ग्रामीण बच्चे अक्सर कमजोर रहते हैं। इसके लिए बच्चों को रुचिकर तरीके से पढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें