फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस कार्यालय में हक मांगो, अभियान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी पदाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव (प्रशासन) प्रमोद सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से गरीब किसानों और आम लोगों का हक मारा जा रहा। सरकार उद्योगपतियों व पूंजीपतियों को सहूलियतें दे रही है। प्रदेश संगठन मंत्री विजय बहादुर सिंह व प्रद्युम्न दुबे लालू ने कहा कि कांग्रेस जनता के लिए संघर्ष करती रहेगी।

जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर जल्द आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मौत और पूर्व ब्लाक प्रमुख मऊ शुकरू निषाद की पत्नी की मौत पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


शिवपूजन कोल, अवधेश करवरिया, डॉ. राकेश वर्मा, अरुण गुप्ता, जयशंकर मिश्र, विनय सिंह, अनिल गुप्ता ने समस्याएं रखीं। वेद प्रकाश पांडेय, अतर हुसैन, आनंद पांडेय, रंजना पांडेय, नोखेलाल, हैदर अली, कुशल सिंह, नरवेश सचान व हीरालाल मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें