फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: 124 में से 71 हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड, अपराध से दूर रहने की खाई कसम, हर माह चलेगा ये सिलसिला

Fri, 09 Aug 2024 07:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अतरौली थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई, जिसमें 124 में से 71 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे थे। उन्होंने अपराध से दूर रहने की कसम खाई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि हाजिरी का यह सिलसिला हर माह चलेगा।
विज्ञापन
थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराते प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली पुलिस ने क्षेत्र के 124 हिस्ट्रीशीटरों को शुक्रवार को थाने में तलब किया। इसमें से 71 हिस्ट्रीशीटर थाने आए। सभी ने अपराध से दूर रहने की कसम खाई। प्रभारी निरीक्षक ने भी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध और अपराधियों से दूर रहने की नसीहत दी। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे।

विज्ञापन

इनमें 43 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो बुजुर्ग हो चुके हैं या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 10 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 71 हिस्ट्रीशीटरों ने हाजिरी लगाई। इन सभी से कहा गया कि अपराध और अपराधी से दूर रहें। कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का पता चलने पर पुलिस को सूचना दें। कहा कि हाजिरी का यह सिलसिला हर माह चलेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें