यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए बहुत बड़ा खेल चल रहा था। इसका खुलासा हुआ तो कई बड़े शिक्षा अधिकारियों की कुर्सियां हिल गई। दरअसल, बोर्ड की परीक्षा पंजिकरण में चल रही घपलेबाजी का पता चला है। फर्जी पंजीकरण का यह आंकड़ा सुनेंगे तो यकीनन आप भी चौंक पड़ेंगे।
ऐसे पकड़ी गई घपलेबाजी
डेमो पिक
साढ़े सात लाख छात्रों का फर्जी पंजीकरण कराया गया है। यह घपलेबाजी तब सामने आई जब बोर्ड ने अपनी व्यवस्था बदली। व्यवस्था बदलने के डर से नौवीं और ग्याहरवीं के साढ़े सात लाख छात्रों का नाम परीक्षा की दौड़ से हटा लिया गया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड का भी यही मानता है कि बदली व्यवस्था से ये फर्जी पंजीकृत छात्र गायब हुए हैं, हालांकि वह इन सवालों में भी उलझा हुआ है कि आखिर ये कौन थे और कहां गायब हो गए? फिलहाल, बोर्ड इसकी पड़ताल कराने की बात कह रहा है।यूपी बोर्ड ने फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए 9वीं व 11वीं में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था लागू कर रखी है। बोर्ड ने इस बार पुराने रजिस्ट्रेशन नंबरों को लॉक कर दिया तो फर्जी पंजीकरण नंबरों पर पंजीकृत हुए साढ़े सात लाख परीक्षार्थियों के नाम सूची से हट गए। जिले में भी 17 हजार से अधिक ऐसे परीक्षार्थी घटे हैं।
हो रहा था खेल
डेमो पिक
यूपी बोर्ड में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की लगातार घटती संख्या इस ओर संकेत करती है कि निजी कॉलेजों में व्यक्तिगत को संस्थागत बनाने का खेल जारी है। कई कालेज दूसरे जिलों के, पहले फेल हो चुके अथवा आठवीं फेल छात्र-छात्राओंं का पंजीकरण करा देते हैं। पंजीकरण न करा पाने वालों को पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर पर सीधे फार्म भी भरवा देते हैं। इसमें भारी लेनदेन चलता है। 9वीं के रजिस्ट्रेशन में ज्यादा घपलेबाजी चलती है।
ऐसे आए पकड़ में
डेमो पिक
इस बार बोर्ड ने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर फ्रीज कर दिए तो कंप्यूटर ने 7.50 लाख परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के भय से संबंधित कॉलेजों ने उनके लिए बोर्ड पर दबाव भी नहीं बनाया।
अगली परीक्षा के लिए बढ़े 5.40 लाख परीक्षार्थी
अगले सत्र की बोर्ड परीक्षा के लिए हाल ही में पूर्ण हुए पूर्व पंजीकरण में इस साल 5.40 लाख विद्यार्थी बढ़ गए हैं। सवाल है कि कहीं ये इस बार परीक्षा से बाहर हुए छात्रों में से ही तो नहीं लौट रहे हैं? बोर्ड इस पर नजर रख रहा है।