फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तंबाकू कारखाने पर खाद्य टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर में अवैध रूप से बनाए जा रहे गुटखा पान मसाला कारखाने पर छापेमारी की। यहां उन्हें भारी मात्रा में तंबाकू युक्त पान मसाला, मशीनरी व रैपर आदि बरामद किए। खाद्य विभाग की टीम ने तंबाकू युक्त पान मसाले का नमूना भरते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने देवीपुर स्थित यादव मार्केट में संचालित तंबाकू मिश्रित पान मसाला बनाने वाले विष्णु कौशल के कारखाने में औचक छापेमारी की, जहां से उन्हें अवैध रूप से तंबाकू मिलाकर गुटखा पान मसाला बनाने का अवैध काम होते मिला। टीम ने यहां पर 80 किलो तंबाकू पान मसाला बरामद किया है। साथ ही महाकालेश्वर नाम से 3 गड्डी रैपर, सुपाड़ी कटर बरामद कर सीज कर दिया है। अभिहित अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भोगनीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर जब्त सामान पुलिस की सुपुदर्गी में दे दिया गया है। वहीं नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें