फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदी अस्पताल से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला अस्पताल में भर्ती सजायाफ्ता कैदी शत्रुघ्न सिंह बुधवार देर शाम फरार हो गया। अधिकारियों ने कैदी के परिजनों व ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी से पूछताछ की है।

फरार कैदी असोथर थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव का निवासी है। करीब ढाई दशक पुराने ऐंझी गांव के लक्ष्मी हत्याकांड के मामले में शत्रुघ्न समेत तीन आरोपियों को आजीवन कारावास हुआ था। तीनों हत्यारोपी हाईकोर्ट से कई साल पहले जमानत पर छूटे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताया था। जिसके बाद पुलिस ने बारी-बारी से तीनों आरोपियों को जेल भेजा था। फरार कैदी को करीब चार माह पहले पुलिस ने पकड़ा था। आरोपी करीब एक माह से दिल में दिक्कत होना बताकर जिला अस्पताल चेकअप कराने आता था। हाल में उसे डाक्टरों ने नौ फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी के साथ जेल में तैनात सिपाही ड्यूटी पर था। सिपाही देर शाम लघुशंका के लिए चला गया, तभी कैदी भाग निकला। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुश्मन अगवा कर ले गए हैं। सूचना पर हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों और सिपाही को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें