फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बालू भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव का राजेश उर्फ राजू (35) पुत्र चुन्नू प्रसाद रैदास शुक्रवार रात छोटे भाई महेंद्र (27) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। बांदा-नरैनी मार्ग पर फौजी पुरवा के पास सामने से आ रहे बालू भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राजेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महेंद्र घायल हो गया।

हादसे में बाइक सवार का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन किमी तक ट्रक का पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई नत्थू ने बताया कि राजेश मजदूरी करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियाें को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें