फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मुकदमे के सिलसिले में आई दुष्कर्म पीड़िता पर हुए एसिड अटैक के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। महिला के बयान होने के बाद भी पुलिस मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान की कापी का इंतजार कर रही है।


कानपुर की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता मुकदमे के सिलसिले में अपनी वकील से मिलने के लिए आई थी। यहां से निकलने के दौरान उसे कार सवार आरोपियों ने बंधक बना लिया। सोमवार की देर शाम आरोपियों ने उसे रखा रोड पर हाथ बांध कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे वह झुलस गई थी। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर
विज्ञापन


उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। घटना की जानकारी पर आलाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। महिला ने आरोपियों के नाम भी बताए। इसके बाद भी पुलिस ने मोहल्ले के ही मंजीत यादव से तहरीर लेकर घटना की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिटी
विज्ञापन



शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल के जिस मकान में रखने की बात कही गई। उसे बुला कर पूछतांछ की गई। अभी कोई हल नहीं निकला। जिन लोगों को पकड़ा गया उन्हें छोड़ दिया गया। फिर भी इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होेंने ने बताया कि महिला ने जो बयान मजिस्ट्रेट के सामने दिए उसके कागजात नहीं मिले। कागजात मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एसिड अटैक के गुनहगार गिरफ्त से बाहर
मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान के कागजातों का पुलिस को इंतजार
सोमवार को कानपुर निवासी महिला पर डाल दिय गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें