फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलर का पानी पीकर नौ बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज (उन्नाव)। वाटर कूलर का पानी पीने के बाद आवासीय स्कूल के नौ छात्रों की हालत बिगड़ गई। पेट दर्द से कराहते छात्रों को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया गया। डाक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग का अंदेशा जताया है, जबकि छात्रों ने


वाटर कूलर में मृत छिपकली देखे जाने की बात कही है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम, सीडीओ व सीएमओ ने सीएचसी में भर्ती छात्रों का हालचाल जाना व डाक्टरों से बातचीत की। सीडीओ की जांच में स्कूल अधीक्षक की लापरवाही सामने आई है। डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेजी है। देर शाम प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह भी छात्रों का हाल जानने सीएचसी पहुंचे। उन्होंने ने घटना की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन



हसनगंज तहसील के न्योतनी कस्बे में जय प्रकाश नारायण आवासीय सर्वोदय विद्यालय संचालित है। यहां 266 छात्र पढ़ते हैं। सुबह करीब नौ बजे खाना खाने के बाद छात्र वाटर कूलर से पानी पीने पहुंचे। पानी पीने के कुछ मिनट बाद ही कक्षा नौ के छात्र धीरेंद्र सिंह ने पेट दर्द की शिकायत की। धीरेंद्र ने साथी छात्रों को वाटर कूलर में छिपकली पड़ी होने की जानकारी दी। इस बीच छात्र अनुज कुमार, अमन सिंह, अकरम, सचिन, हिमांशु गुप्ता, आयुष कुमार, गौरव कुमार, परमजीत,


पंकज कुमार की तबियत बिगड़ गई। दस्त आने के साथ ही छात्र पेट दर्द से कराहने लगे। एक साथ कई छात्रों के बीमार होने और वाटर कूलर में छिपकली पड़ी होने की जानकारी से स्कूल स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान रूटीन जांच करने पहुंचे फार्मासिस्ट केके वर्मा ने शिक्षकों की मदद से छात्रों को हसनगंज
विज्ञापन


सीएचसी पहुंचाया। प्रभारी डा. नितिन श्रीवास्तव व डाक्टरों की टीम छात्रों के इलाज में जुट गई। सूचना मिलते ही सीडीओ टीके शीबु, समाज कल्याण अधिकारी व सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम मनीष बंसल सीएचसी पहुंचे। पूछताछ में छात्र धीरेंद्र ने वाटर कूलर में छिपकली पड़ी होने की जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी ने छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस दौरान विधायक बृजेश रावत भी बच्चों का हालचाल जानने पहुंचे। उधर, स्कूल में जांच करने पहुंचे सीडीओ ने प्रिंसिपल जेएस चौहान को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि स्कूल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

वाटर कूलर का पानी पीकर नौ छात्र बीमार
तहसील के न्योतनी स्थित जय प्रकाश नारायण आवासीय सर्वोदय स्कूल में घटना
छात्रों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, प्रमुख सचिव समाज कल्याण भी पहुंचे
छात्रों ने वाटर कूलर में छिपकली पड़े होने की बात कही, डाक्टर बता रहे फूड प्वाइजनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें