फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। थानाक्षेत्र के ग्रामसभा ओसिया में शुक्रवार सुबह घर से गाय चराने गए 12 वर्षीय बच्चे का शव आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटे के शव को पेड़ से नीचे उतारा। बेटे के हाथ बंधे होने पर पिता ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



ओसियां निवासी प्रदीप दीक्षित का 12 वर्षीय पुत्र शिवांक शुक्रवार सुबह घर से गाय चराने गया था। दोपहर में ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि शिवांक ने छोटा पासी की बाग में आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे पिता प्रदीप ने बेटे का शव पेड़ से नीचे उतारा। पिता के अनुसार शिवांक के दोनों हाथ पीछे से बंधे थे। मृतक शिवांक तीन बहनों के बीच एकलौता लड़का था। पिता का कहना था कि जिस हालात में उसे बेटे का शव पेड़ पर मिला है वैसे आत्महत्या नहीं की जा सकी। परिस्थितियों को देखते हुए पिता ने बेटे की हत्या की


आशंका जताई है। उधर परिजनों की सूचना पर पहुंचे बीघापुर के उपनिरीक्षक विनोद यादव व सुधीर बाबू ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते पुत्र की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम की बाग में फांसी से लटका मिला, हत्या का आरोप
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें