फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के ड्राइवर और अज्ञात पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। थाना अछल्दा पहुंची एक महिला ने मंगलवार को बैंक मैनेजर के ड्राइवर सहित एक अज्ञात के खिलाफ रेप किए जाने की तहरीर दी थी। इसके बाद थाना अछल्दा में ड्राइवर व एक अज्ञात व्यक्ति के नाम मामला दर्ज किया गया है।

थाना क्षेत्र फफूंद निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार शाम वह शौच के लिए गई थी। तभी बैंक मैनेजर व उसके ड्राइवर ने फोन कर उसे बुलाया और कार में बैठाकर दिबियापुर ले गए। जहां पर बैंक मैनेजर के ड्राइवर ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे दिबियापुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महिला ट्रेन से इटावा किसी युवक से मिलने चली गई। जहां से उसने परिजनों को फोन से सूचना दी। महिला की ओर से अपने साथ हुई घटना की जानकारी दिए जाने पर उसके परिजनों ने घेराबंदी कर बैंक मैनेजर व ड्राइवर को चिमकुनी गांव में पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर धुनाई की गई। बाद में परिजनों ने दोनों को थाना अछल्दा पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ड्राइवर व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें