फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन में कानपुर के प्रखर की 61वीं रैंक

Thu, 11 Mar 2021 12:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रखर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी बंबई की ओर से आयोजित अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (यूसीईईडी) 2021 के परिणाम बुधवार की शाम को घोषित हो गए। यह प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित हुई थी, जिसमें डिजाइनिंग के कोर्स के लिए आईआईटी बंबई, हैदराबाद, गुवाहाटी समेत अन्य संस्थानों में दाखिले होंगे।
विज्ञापन


इसमें विकास नगर के रहने वाले प्रखर अग्रवाल की ईडब्ल्यूएस में 61 रैंक आई है। उन्हें बचपन से ही एनिमेशन में दिलचस्पी है। उनके पिता दिवंगत नितिन अग्रवाल और मां कोमल अग्रवाल हैं। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर से पासआउट हैं। वहीं, देवनगर निवासी अनन्या अग्रवाल फैशन को उनकी ईडब्ल्यूएस 19 रैंक है।

पिता दीपक अग्रवाल व्यवसायी और मां रागिनी अग्रवाल हाउस वाइफ हैं। वह इस क्षेत्र में स्टार्टअप करना चाहती हैं। डिफेंस कॉलोनी की मिमंसा बाजपेई की 1560 रैंक आई है। वह प्रोजेक्ट डिजाइन और इंडस्ट्रियल डिजाइन के क्षेत्र में करिअर बनाना चाहती हैं। उनकी मां आरती बाजपेई सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें