फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 18 Jan 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (लोअर पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को करीब 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। इसके सटीक कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी और एडीएम सिटी अविनाश सिंह का कहना है कि जितने स्टूडेंटों ने पेपर दिया, उससे कहीं ज्यादा ने छोड़ा है। इसकी सूचना आयोग को भेज दी गई।

लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए शहर में 102 केंद्र बनाए गए, जहां 47 हजार अभ्यर्थियों को पेपर देना था। हर केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगी, फिर सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक परीक्षा कराई गई। 300 मार्क्स के 150 क्वेश्चन पूछे गए। हर क्वेश्चन के सही जवाब पर दो मार्क्स मिलेंगे।

निगेटिव मार्किंग नहीं थी। सबसे ज्यादा राजनीतिशास्त्र के क्वेश्चन पूछे गए।  कुछ परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। राजकीय इंटर कॉलेज सेंटर पर 15 मिनट बाद ओएमआर शीट बांटी जा सकी। पेपर भी देर से पहुंचा।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर बिजली, पानी की समस्या रही। गोरखपुर और लखनऊ से परीक्षा देने शहर आए तमाम अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी है। इनके एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का सही विवरण नहीं था।

हालांकि एडीएम सिटी अविनाश सिंह का कहना है कि किसी भी सेंटर से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी, जो कि पेपर पहुंचवाने से जमा कराने तक की व्यवस्था में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें