फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केडीए की कॉलोनी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 8.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केडीए की कॉलोनी दिलाने के नाम पर एक ठग ने छह लोगों से 8.70 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सनिगवां के कांशीराम कॉलोनी निवासी सूफिया मुस्कान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 2022 में उनकी मुलाकात अवधेश कुमार से हुई थी। उसने बताया था कि वह केडीए कॉलोनियों के आवंटन का काम करता है। केडीए की काॅलोनी दिलाने का झांसा दिया। बताया कि एक बीएचके कॉलोनी के 1.20 लाख रुपये लगेंगे। जून 2022 में चमनगंज निवासी फजुल रहीम, मोहम्मद जुबैर, जाजमऊ वाजिदपुर निवासी मो. दिलशाद और जाजमऊ निवासी चांद बाबू के 1.20 लाख रुपये एक बीएचके कॉलोनी के व शीतलाबाजार निवासी मो. नईम के 2.70 लाख मिलाकर कुल 8.70 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। उसने केडीए बुलाकर रसीदों के कागज दे दिए।
पीड़िता ने बताया कि वह लोग कई बार केडीए गए लेकिन आरोपी नहीं मिला। सूफिया ने बताया कि रुपये लेने के बाद टरकाता रहा। अक्तूबर 2024 को वह केडीए गई जहां रसीदें फर्जी होने की जानकारी मिली। कुछ माह से आरोपी चकेरी स्थित घर से फरार है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें