कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने युवक के बैंक खाते से नौ मिनट के अंदर आठ बार में 59 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवीननगर निवासी रविश श्रीवास्तव के अनुसार उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। बताया कि 14 अगस्त को साइबर ठग ने उनके खाते से नौ मिनट के अंदर आठ बार में 59 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात रात 9:12 से 9:21 बजे के बीच हुई। इस पर उन्होंने साइबर सेल व काकादेव थाने में शिकायत की। पीड़ित के अनुसार उनके पास न तो कोई लिंक आया और न ही ओटीपी। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।