फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चचेरे भाई को स्कूल भेज 11वीं के छात्र ने फंदा लगा जान दी

Thu, 21 Aug 2025 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर पुखरायां कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे 11वीं के छात्र ने बुधवार सुबह कमरे में कुंडे से रस्सी का फंदा लगा कर जान दे दी। चचेरा भाई स्कूल से लौटा तो शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन




जालौन के कालपी कोतवाली के देवपुरा निवासी सुखदेव का बेटा सुशांत शिरोमणि सिंह (15) पुखरायां के सुभाष नगर में कुनाल सचान के घर पर रहकर सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। गौर गांव निवासी बहनोई राहुल पाल ने बताया कि उसके साथ चचेरा भाई मयंक भी रहता था। दोनों एक ही कक्षा में थे। एक अगस्त को ही घर से पुखरायां रहने आए थे। बुधवार को सुशांत ने चचेरे भाई से सिर में दर्द होने की बात कहते हुए उसे अकेले स्कूल जाने की बात कही।



दोपहर 12:30 बजे स्कूल से जब मयंक घर लौटा तो कमरे में सुशांत का शव फंदे पर मिला। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक दो भाइयों कृष्णा व बहन संध्या में सबसे छोटा था। पिता सुखदेव निजी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। मां फूलादेवी समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। परिजन ने पढ़ाई को लेकर उसके परेशान रहने की बात कही है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किशोर के चाचा की सूचना पर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें