फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के साथ 56 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। सिसाही परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक से साइबर ठगों ने दो दिन पहले 56 हजार रुपये ठग लिए। शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

औरैया के सहार निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सिसाही परिषदीय विद्यालय में तैनात हैं और कस्बा में किराए के एक मकान में रहते हैं। शिक्षक ने बताया कि 17 जून को साइबर ठगों ने इनाम जीतने की बात कहकर तीन बार में 56 हजार रुपये निकाल लिए।
वारदात को अंजाम देने के लिए ठगों ने तीन मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया। जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जय सिंह कठेरिया ने बताया कि जांच साइबर सेल को दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें