फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व में चली गोली, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर उत्तरी में गुरुवार की शाम वर्चस्व को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने तमंचे से गोली चलाई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। गोली चलने की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा तबतक आरोपी भाग निकले। घायल युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से देर शाम उनको कानपुर रेफर किया गया है। घटना के पीछे दोनों पक्षों में आपसी विवाद बताया गया है। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अमरौधा (भोगनीपुर) निवासी आदिल (20) पुत्र मो.अजीज ने बताया कि घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला कजियाना निवासी अपने मामू इफ्तिखार के घर पर रहकर कोचिंग पढ़ता है। बताया कि गुरुवार शाम कोचिंग से लौट रहा था। तभी, पद्मा वाली गली में कस्बा निवासी अल्ताफ अपने दो साथियों अन्नू यादव और हर्षित सचान के साथ मिला। आरोप है कि अल्ताफ उससे खुन्नस मानता है। तीनों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया।
आदिल ने बताया कि जिस समय आरोपी पीट रहे थे, तभी उसका दोस्त अभिषेक उर्फ गोपी सोनकर (22) निवासी मोहल्ला आशानगर (घाटमपुर) आ गया और तीनों से भिड़ गया। इससे नाराज अल्ताफ ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। आदिल और उसका साथी अभिषेक (दोनों) घायल हो गए।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। आरोपी वहां से फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि, मोहल्ले में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सीएचसी के डाक्टरों ने बताया कि घायल युवकों की हालत सामान्य है। एक युवक के कंधे पर जबकि, दूसरे की कमर के पास गोली के छर्रे लगे हैं उनकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों को कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें