इटावा। चिह्नित जमीन के बाद गोशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने सचिव को जमकर लताड़ लगायी। साथ ही जल्द से जल्द गोशाला का निर्माण करने के निर्देश दिए।
शासन के निर्देश पर हर ग्राम पंचायत में गोशाला का निर्माण कराया जाना है। गोशाला निर्माण के लिए महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत उरेग में नगला तुला के सामने निबाड़ी लुधियानी रोड पर तहसील प्रशासन ने जगह चिह्नित की थी।
लेकिन ग्राम पंचायत में अभी तक गोशाला निर्माण की शुरुआत भी न होने पर उपजिलाधिकारी भरथना नंदप्रकाश मौर्य ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही सचिव को जमकर फटकार लगाई। साथ ही ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को अतिशीघ्र गोशाला निर्माण का कार्य अतिशीघ्र शुरू कराने के लिए कहा।