फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का सवा सौ बोरे गेहूं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। खुले बाजार में बेचने को लाया गया सवा बोरे गेहूं पुलिस ने पकड़ा लिया। सोमवार की रात करीब 7 बजे गांव नसरतपुर में दबिश देकर कालाबाजारी का राशन पकड़ा। थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी डीएम और एसपी को दी। डीएम ने पूर्ति विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा है। एसओ ने बोरों की निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन



कमालगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह को रात करीब सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कमालगंज के गांव नसरतपुर में कालाबाजारी को गेहूं की 125 बोरी लाई गई है। वह गांव के जफरूद्दीन के घर में रखी हुई है। एसओ ने पुलिस बल के साथ जफरूद्दीन के घर पर दबिश दी। वहां बरामदे में 125 बोरे गेहूं से भरे हुए रखे मिले। जफरूद्दीन बाहर नौकरी करते है। उनके परिजनों ने पूछताछ में बताया कि यह बोरे पूर्व प्रधान ने रखवाए है। एसओ

ने इसकी जानकारी डीएम और एसपी को दी। गेहूं से भरे बोरों की देखभाल के लिए एसओ ने पुलिस कर्मियों को वहीं तैनात कर दिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जफरूद्दीन के परिजनों ने पूर्व प्रधान नफीस ने गेहूं भरे बोरे रखवाने की जानकारी दी है। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए है। जांच के बाद मामला सामने आएगा। अभी तक की जांच में पता चला है कि पूर्व प्रधान नफीस की गांव के बाहर चक्की है। यह अनाज सीधे गोदाम से आने की संभावना स्थानीय लेाग जता रहे है। हकीकत जांच के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी को लाए गए 125 बोरा गेहूं पुलिस ने पकड़ा
पूर्व प्रधान ने गांव के व्यक्ति के घर में रखवाए थे गेहूं के बोरे
डीएम, एसपी को एसओ ने मामले की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें