फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार व खंड शिक्षाधिकारी शमसाबाद वेगीश गोयल के निरीक्षण में स्कूल देर से पहुंचने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं दो शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश एबीएसए ने दिए हैं।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरैठी के प्रधानाध्यापक सुबह 9.05 बजे सादिकपुर के पास जाते मिले, जबकि स्कूल पहुंचने का समय 8.45 बजे है। बीईओ ने कहा कि इससे पहले भी 23 अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर नदारद थे। वहीं
प्राथमिक विद्यालय मुरैठी की सहायक अध्यापक रंजना सक्सेना भी 9.05 बजे सादिकपुर के पास रास्ते में मिलीं। दोनों शिक्षकों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक
विद्यालय कांदेमई में 9.30 बजे तक ताला लटका मिला। बच्चे बरामदे में बैठे थे। स्कूल में परीक्षा संचालित नहीं हो रही थी। गांववालों ने बताया कि स्कूल में शिक्षिका देर से आती हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय सुतहट्टी सुबह 9.35 बजे बंद
मिला। स्कूल की खिड़की व दरवाजे टूटे थे। बीईओ को बच्चों ने बताया कि परीक्षा प्रश्नपत्र एक दिन पहले ही दिया जा चुका है। स्कूल में रंगाई-पुताई भी नहीं कराई गई थी। बीईओ ने परीक्षा में उदासीनता व स्कूल में देरी से आने का कारण दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
दो शिक्षकों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण
बीएसए के साथ बीईओ ने निरीक्षण कर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो