फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकार बाबा का सत्संग: 50 की अनुमति ले जुटाए गए थे 50 हजार लोग, आयोजक के खिलाफ मुकदमे में लग चुकी चार्जशीट

Tue, 02 Jul 2024 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सत्संग में मौजूद भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली वाले साकार बाबा विश्वहरि के सत्संग में 50 की अनुमति लेकर 50 हजार लोग जुटाने में आयोजक के खिलाफ मुकदमा हो चुका है। मामला दो साल पहले कोरोना काल का है। इस मामले में पुलिस आयोजक डॉ. सुरेश चंद्र भास्कर के खिलाफ मुकदमे में चार्जशीट भी लगा चुकी है।
विज्ञापन


शहर के आवास विकास लकूला रोड स्थित एक खाली मैदान में बाबा के सत्संग के लिए 24 नवंबर 2021 को पंडाल लगाया गया था। इसके अगले ही दिन बाबा विश्वहरि ने सत्संग शुरू कर दिया था। सत्संग के आयोजक आवास विकास निवासी डॉ. सुरेश चंद्र भास्कर के आवेदन पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कोरोना का हवाला देकर मात्र 50 लोगों की अनुमति दी थी। बाबा के यहां पहुंचने के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। सात दिसंबर 2021 को अचानक इस कदर भीड़ हुई थी कि लोगों की संख्या 50 हजार तक पहुंच गई। शहर के सभी मार्ग जाम हो गए थे।

देश भर से पहुंचे अनुयायियों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास बागों, खाली स्थानों पर रसोई बनाकर खाना बना बनाना शुरू कर दिया था। इससे शहर भर में अव्यवस्था का आलम हो गया। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सत्संग पर रोक लगा दी थी। प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ देर बाद ही बाबा यहां से रवाना हो गए थे।

 
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए आवास विकास चौकी के तत्कालीन प्रभारी जगदीश भाटी ने 14 दिसंबर को शहर कोतवाली में आयोजक डॉ. सुरेश चंद्र भास्कर के खिलाफ अनुमति की शर्तों व कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस इस मुकदमे में उसी वक्त आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी लगा चुकी है। हाथरस की घटना की सूचना पर यहां जुट चुकी भीड़ की याद करके लोग सिहर उठते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें