फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शहर के 50 मोहल्ले डेंगू की चपेट में, सरसौल का एक गांव और शहर के तीन मोहल्ले बने हॉट स्पॉट

Mon, 07 Nov 2022 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के 50 से अधिक मोहल्लों में डेंगू संक्रमित मिले हैं। दो-तीन परिवार तो ऐसे हैं, जिनके परिवार के तीन-चार लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू का डंक अधिक जहरीला होता जा रहा है। डेंगू वायरल लोड रोगियों में बढ़ रहा है। इससे डेंगू संक्रमित रोगी को काटकर मच्छर जब दूसरे व्यक्ति को काट रहा है तो उसे भी संक्रमण हो जा रहा है। शहर के 50 से अधिक मोहल्लों में डेंगू संक्रमित मिले हैं। दो-तीन परिवार तो ऐसे हैं, जिनके परिवार के तीन-चार लोग संक्रमित हैं। कई रोगियों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


उर्सला और जीएसवीएम माइक्रोबायलॉजी विभाग की लैब से अब तक पनकी, टिकरा, बारासिरोही, गीतानगर, कोयलानगर, आरकेपुरम सनिगवां, गोविंदनगर, रिजर्व पुलिस लाइन, नारायणपुरवा, नानकारी, अर्मापुर इस्टेट, चकेरी कंपाउंड, सरसैयाघाट, बाबूपुरवा, कश्यपनगर कल्याणपुर, सिविल लाइंस, विलाबिनौर, आवास-विकास क ल्याणपुर, आदर्शनगर कल्याणपुर, आरयूबी कल्याणपुर, स्वर्ण जयंतीविहार कोयलानगर, आनंदनगर रावतपुर, तात्याटोपेनगर, शास्त्रीनगर, रेलबाजार, सुंदरनगर नौबस्ता, रामबाग, चटाई मोहाल, बंबारोड कल्याणपुर, दबौली, रावतपुर, जाजमऊ, लालबंगला, बर्रा, किदवईनगर, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर, उर्सला परिसर, रिजर्व पुलिस लाइन, लाजपतनगर, सरसैयाघाट, बेगमपुरवा, कर्नलगंज, रेलवे कालोनी, दयानंद विहार, चंद्रपुर, सचेंडी, जरौली, आजादनगर, बांबी भीतरी सरसौल, मकसूदाबाद में डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं।

इसके साथ ही शहर में वायरल फीवर भी फैला हुआ है। इन रोगियों की रिपोर्ट डेंगू निगेटिव आती है लेकिन प्लेटलेट्स काउंट डेंगू की तरह ही घट जाता है। इसके अलावा अन्य लक्षण भी डेंगू की तरह ही होते हैं। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि वायरल फीवर के रोगी सांस की दिक्कत लेकर आ रहे हैं। सीएचसी कल्याणपुर प्रभारी डॉ. अविनाश यादव का कहना है कि नालियों की सफाई तो करा दी गई लेकिन घरों के अंदर लार्वा मिल रहा है। इसके अलावा मौसमी वायरल फीवर भी फैला है।

रोग के चार हॉट स्पॉट
- बांबी भीतरी गांव सरसौल
- कल्याणपुर
- पनकी
- गोविंदनगर

बच्चे भी आ रहे डेंगू की चपेट में
बड़ों के साथ बच्चे भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। दूध पीते बच्चों से लेकर किशोर डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू का मच्छर ऊंचा नहीं उड़ पाता। बच्चे अक्सर फर्श पर खेला करते हैं, जिसकी वजह से एडीज एजिप्टाई काट लेता है। डेंगू संक्रमितों में 20 फीसदी बच्चे हैं। हैलट के बालरोग अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि डेंगू संक्रमित बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। जनवरी से अभी तक नगर में कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 234 है। इनमें 197 संक्रमित नगरीय इलाकों के हैं और 37 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।

संक्रमित मिलने पर तुरंत दवा का छिड़काव कराया जाता है। इसके साथ ही नगर निगम फॉगिंग करा रहा है। डेंगू का सीजन है। इसके साथ ही मौसमी वायरल संक्रमण भी फैला है। स्वास्थ्य विभाग तो रोकथाम के पूरे प्रयास कर रहा है। शहरियों से भी अपील है कि वे भी एहतियात बरतें।- डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ

विज्ञापन

बचाव के लिए यह करें
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
- बच्चों को फर्श पर न बैठाएं।
- दूध पीते बच्चों को हल्के कपड़े से ढंककर रखें।
- घर में पानी भरा न रहने दें।
- घर में डेंगू संक्रमित हो तो उससे बच्चों को दूर रखें।
- शाम के समय दरवाजे खुले न रखें।
- बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- प्रोटीनयुक्त आहार लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें