फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur IT Raid: कारोबारी की कार से 50 लाख बरामद, बसपा नेता से कनेक्शन की बात

Sun, 16 Jan 2022 09:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कारोबारी का एक बड़े बसपा नेता से कनेक्शन सामने आ रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
कानपुर आयकर छापा: कारोबारी की कार... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी में शनिवार रात पुलिस और स्टैटिक टीम ने उरई के एक काराबारी की कार से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद की। इनकम टैक्स की टीम देर रात तक जांच में जुटी रही। कारोबारी नकदी का ब्योरा नहीं दे सका जिसके बाद पूरी नकदी जब्त कर ली गई। कारोबारी का एक बड़े बसपा नेता से कनेक्शन सामने आ रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। चकेरी थाने में नोटों की गिनती चल रही है। 50 लाख से ऊपर का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर शनिवार शाम को फ्लाइंग स्कॉट चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान लखनऊ नंबर की एक स्कॉर्पियो कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। तत्काल आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी गई। डीसीपी के मुताबिक उरई निवासी कारोबारी अमीन राईन से नकरी संबंधी दस्तावेज मांगे गए। जिससे यह पता चल सके कि नकदी कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी।

कारोबारी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी व दस्तावेज नहीं दे सका। जिसके बाद आयकर की टीम ने नकदी जब्त कर ली। सूत्रों के मुताबिक उरई के एक बड़े बसपा नेता का कारोबारी से कनेक्शन है। चुनाव के दौरान यह भी आशंका है कि कारोबारी का इस बसपा नेता से कनेक्शन है।
विज्ञापन


कहीं ऐसा तो नहीं उसी से संबंधित किसी कार्य के लिए नकदी ले जाई जा रही थी। बसपा नेता को हाईकमान ने यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। डीसीपी का कहना है कि तफ्तीश जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

चकेरी थाने में नोटों की गिनती जारी है, 50 लाख से ऊपर का अनुमान

नोट के साथ धरा गया आमीन राईन बसपा नेता शमसुद्दीन राईन का भतीजा है। शमशुद्दीन ने अपनी राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से कानपुर में मंडल कोऑर्डिनेटर से 2007 से की थी। धीरे धीरे वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खास हो गए। वर्तमान में वह पश्चिमी यूपी के मुख्य सेक्टर प्रभारी के रूप में काम देख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी के एक व्यक्ति का टिकट नहीं मिलने को लेकर रोते हुए जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें भी पैसे के लेनदेन में शमसुद्दीन राईन पर आरोप लगाया गया है। इससे पूर्व लोकसभा के पिछले चुनाव में भी पैसों के लेन-देन के मामले में शमसुद्दीन का नाम सामने आया था। इस बीच पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के कार्यालय की तरफ से यह कहा गया है कि इस पूरे मसले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें