कानपुर स्नातक निर्वाचन खंड के चुनाव में जिले के 18 मतदेय स्थलों पर देर
शाम 50.47 फीसदी मतदान के साथ 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों
में बंद हो गया। इस दौरान सर्वाधिक मतदान प्रतिशत डेरापुर पंचायत क्षेत्र
का रहा। यहां 65.63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। जिले
में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
जानकारी के मुताबिक कानपुर स्नातक निर्वाचन
खंड के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव में सोमवार को मतदान किया
गया। कानपुर देहात में कुल 16 हजार 179 मतदाताओं के सापेक्ष 8 हजार 167
मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही स्नातक निर्वाचन के
सभी 13 प्रत्याशियोें के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
जिले
में 14 मतदान केंद्रों के 18 मतदेय स्थलों पर कराए गए मतदान में 6 हजार 337
पुरुष मतदाता व 1830 महिला मतदाताओं ने वोट डाले हैं। 50.47 फीसदी मतदान
प्रतिशत देहात में दर्ज किया गया है। इधर डेरापुर क्षेत्र में सर्वाधिक
मतदान प्रतिशत 65.63 फीसदी रहा है।
देर शाम शंातिपूर्ण ढंग से मतदान पूरा होने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदाताओं के सहयोग पर बधाई दी है।