फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ, नीलम सपा प्रदेश कार्यकारिणी में

Mon, 19 Jan 2015 02:45 AM IST
Amitabh ,neelam SP State Executive
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की प्रदेश कमेटी की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में शहर के दो नेताओं अमिताभ वाजपेयी और नीलम रोमिला सिंह को जगह दी गई है। इससे शहर के सपाई उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अमिताभ इस समय मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। वहीं नीलम प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष हैं।

अमिताभ ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए जी-जान लगा दूंगा। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पार्टी को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की टीम में काम करने का मौका मिलने से बहुत उत्साहित हैं। नीलम रोमिला सिंह ने कहा कि पार्टी मुखिया ने कार्यकारिणी सदस्य बनाकर उन पर विश्वास जताया है।

वह पूरे प्रदेश में महिला, अल्पसंख्यक समेत अन्य वर्गों के दबे कुचले वर्गों को पार्टी से जोड़कर उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उधर, इस चयन पर शहर कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महासचिव मुहम्मद हसन रूमी, रियाजुद्दीन सिद्दीकी, अरुण सिंह बउआ ठाकुर, मोईन खां, संतराज यादव समेत अन्य नेताओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें