फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू के दीक्षांत में 47 मेधावियों को मिलेंगे पदक, 925 को उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एचबीटीयू के आठवें दीक्षांत समारोह में 47 मेधावियों को पदक और 925 को उपाधि दी जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हुआ है। समारोह का आयोजन 10 जुलाई को किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. समशेर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एकेडमिक काउंसलि की बैठक में दीक्षांत के बिंदुओं पर ही चर्चा हुई। कुल 925 मेधावियों को उपाधी दिए जाना तय हुआ है। हालांकि एमटेक के कुछ छात्रों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है, जिसके पूरा होते ही कुल उपाधियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बैठक में बीटेक के 560, एमसीए में 73, एमटेक में 54, एमएससी में 41, बीबीए में 48, एमबीए में 190 और पीएचडी में 14 छात्रों को उपाधी दी जाएंगी। समारोह में एफडीडीआई चेयरमैन राजेंद्र जालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह एचबीटीयू के ही पूर्व छात्र भी हैं।

दीक्षांत में बीटेक के 12 छात्रों को कुलपति स्वर्ण, 11 छात्रों को कुलपति रजत और 11 को कुलपति कांस्य पदक दिया जाएगा। बीबीए के एक छात्र को कुलपति स्वर्ण, एक छात्र को कुलपति रजत, एमसीए के एक-एक छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिया जाएगा। एमबीए के एक छात्र को स्वर्ण, एक को रजत और एक को कांस्य पदक दिया जाएगा। बीटेक के इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के प्रज्ञान वर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की रैना दीक्षित को रजत और तनिष्का शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा जाएगा। प्रज्ञान को प्रमोद चतुर्वेदी मेमोरियल प्रायोजित पदक भी दिया जाएगा। बैठक में रजिस्ट्रार अमित राठौर, डीन एकेडमिक प्रो. वंदना कौशिक, प्रो. ललित कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

27 जुलाई से शुरू होगा एकेडमिक ईयर
डीन एकेडमिक प्रो. वंदना कौशिक ने बताया कि 27 जुलाई से प्रथम वर्ष को छोड़कर सभी विभागों की कक्षाएं संचालित हो जाएंगी। प्रथम वर्ष की कक्षाएं 16 अगस्त से होंगी। 15 अगस्त से पहले तक स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें