फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैनपुर की फैक्टरी से 47 बोरी अनुदानित यूरिया जब्त, नीलामी का आदेश

Sun, 07 Jun 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर की एक फैक्टरी में करीब एक साल पहले सीज की गई 47 बोरी अनुदानित यूरिया जब्त की गई है। डीएम कोर्ट ने जिला कृषि अधिकारी को जब्त यूरिया नीलाम करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जैनपुर स्थित बीएस इंटरप्राइजेज फैक्टरी में डीजल एग्जास्ट फ्यूल बनाया जाता है। अनुदानित यूरिया का प्रयोग फैक्टरी में प्रतिबंधित है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक, सहायक प्रबंधक उद्योग व तहसीलदार सदर ने नौ जून 2025 को निरीक्षण किया था। यहां 47 बोरी अनुदानित यूरिया खेप मिली जबकि अनुदानित यूरिया की 831 खाली बोरियां मिली थीं। आवश्यक वस्तु अधिनियम में दर्ज केस की सुनवाई डीएम की कोर्ट में हुई। नोटिस पर फैक्टरी संचालक ने तर्क दिए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर डीएम कोर्ट ने अनुदानियत यूरिया प्रयोग का दोषी पाया। सीज की गई यूरिया खेप जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें