फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 44293 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए किया आवेदन

Wed, 25 Feb 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसआईआर के तहत अब तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 44293 लोगों ने आवेदन किया है। इस पर जांच आदि की प्रक्रिया कर सही मिलने वाले दावों का अनुमोदन किया जा रहा है। नाम काटने के लिए 1129 फार्म-7 जमा हुए हैं। जबकि गलत प्रविष्टियों में संशोधन के लिए 7501 फार्म-8 आए हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोटिस निर्गत करने और सुनवाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बताया गया कि 13 प्रकार के दस्तावेज तय हैं। नोटिस पर इन दस्तावेजों को प्रस्तुत किया जा सकता है। दावे एवं आपत्तियों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 23 फरवरी 2026 तक नाम जोड़ने के कुल 44, 293 आवेदन आए हैं। बताया कि अब तक कुल 2, 72, 130 नोटिस जनरेट किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) के सक्रिय सहयोग की अपील की। यहां सीडीओ विधान जायसवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जनीतिक दलों के प्रतिनिधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

......................
ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर दिए निर्देश
कानपुर देहात। डीएम कपिल सिंह ने मंगलवार को विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। सीसीटीवी की सक्रियता, साफ-सफाई, रखरखाव आदि की पड़ताल की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था में कतई लापरवाही न की जाए। यहां सीडीओ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें