फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 44 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में स्थापित होगी पेयजल यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीएमश्री योजना के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत शहर के 44 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में पेयजल यूनिट स्थापित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के लिए 50 हजार रुपये की दर से कुल 22 लाख रुपये की वित्तीय सीमा स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर देहात के सात पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों को भी योजना में शामिल किया गया है, जिनके लिए कुल 3.50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बीएसए सुरजीत सिंह ने बताया कि इस राशि से विद्यालयों में स्टेनलेस स्टील वाटर टैंक, आरओ यूनिट सहित पूरी पेयजल यूनिट की स्थापना की जाएगी। खरीद प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार होगी, ताकि छात्रों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें