फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी समेत 44 इंस्पेक्टर ट्रांसफर, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया है आदेश

Thu, 26 Oct 2023 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आदेश में हाल ही में गांजा, चरस तस्कर को पकड़ने में अपने ही महकमे के एक अन्य इंस्पेक्टर से रार झेल रहे इंस्पेक्टर नवाबगंज रोहित तिवारी का प्रयागराज कमिश्नरी में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच जिले में तीन साल पूरा कर चुके कानपुर कमिश्नरी के 44 इंस्पेक्टरों का डीजीपी मुख्यालय ने तबादला आदेश जारी कर दिया। आदेश में हाल ही में गांजा, चरस तस्कर को पकड़ने में अपने ही महकमे के एक अन्य इंस्पेक्टर से रार झेल रहे इंस्पेक्टर नवाबगंज रोहित तिवारी का प्रयागराज कमिश्नरी में ट्रांसफर कर दिया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा इंस्पेक्टर बिधनू प्रद्मन सिंह, बिठूर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह, कलक्टरगंज प्रभारी सच्चिदानंद दिवाकर, बादशाहीनाका प्रभारी सुभाष चंद्र, रायपुरवा प्रभारी अंकिता वर्मा, नरवल प्रभारी जितेंद्र कनौजिया, चमनगंज प्रभारी नवाब अहमद, किदवईनगर प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, कोहना थाना प्रभारी सुखवीर सिंह और गोविंदनगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे समेत 44 इंस्पेक्टरों का भी गैरजनपद ट्रांसफर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें