फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टिकट न काटने वाले ई-बसों के 43 संविदा परिचालक चिह्नित, होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ई-बसों में संविदा चालकों का फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यात्रियों से किराया लेकर टिकट न काटने वाले 43 संविदा परिचालक चिह्नित किए गए हैं। इसका खुलासा कंट्रोल रूम से निगरानी में हुआ है। इन्हें निलंबित करने के लिए कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) ने ठेकेदार कंपनी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

तीन माह से बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे से आईआईटी से रामादेवी, बिंदकी, उन्नाव, घाटमपुर आदि रूटों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान 43 ई-बसों के परिचालक यात्रियों से किराया तो ले रहे लेकिन टिकट नहीं काट रहे थे। जांच में पता चला कि इन संविदा परिचालकों ने विभिन्न रूटों पर 40 से लेकर 667 यात्रियों से किराया तो लिया लेकिन टिकट नहीं काटे। इससे राजस्व की हानि हो रही थी। ऐसे 43 संविदा परिचालकों को चिह्नित किया गया। अब परिचालकों की ड्यूटी का एक महीने का रोस्टर बनाकर दो दिन में देने के निर्देश दिए हैं। केसीटीएसएल के मुख्य संचालन अधिकारी रजनीश राजपूत पहले भी संविदा परिचालकों की शिकायतें आ रही थीं। कंट्रोल रूम से निगरानी में 43 पकड़े गए हैं। इन्हें निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें