फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण की झूठी सूचना पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव में धर्मांतरण की अफवाह पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की वीडियो रिकार्डिंग की। कुछ लोगों को कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


त्रिलोकीपुर में बजरंग दल के जिला संयोजक सानू सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता सुबह लगभग दस बजे एक कंप्यूटर सेंटर में पहुंचे। आरोप लगाया कि मिशनरी के वाहनों से लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है। एक बड़े कमरे में बैठकर लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन कराने की बात कहते हुए हंगामा

चालू कर दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पहला कंप्यूटर सेंटर संचालक ने छुट्टी के दिन लोगों के भीड़ क्यों और कैसे इकट्ठा की। शिक्षण संस्थान में भीड़ का मकसद क्या हो सकता है। धर्म परिवर्तन कराने का मामला आया तो उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण की अफवाह पर हंगामा
- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया
- पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा, कोतवाली में चली लंबी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें