फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेलवे स्टेशन पर पानी को तरसे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर लगे नलकूप की मोटर फुंकने से तीसरे दिन भी यात्री व रेल कर्मचारी पानी की समस्या से जूझते रहे। इसके अलावा 125 रेल कर्मचारियों के परिवारों को पेयजल के लिए रतजगा करना पड़ा। रात में दो घंटे पानी आपूर्ति कर रेल कर्मियों को राहत देने का प्रयास किया गया। स्टेशन पर यात्रियों को पीने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। देर शाम इंजीनियरों की टीम ने मोटर मरम्मत की डाली तो पानी की आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि कुछ देर बाद मोटर में फिर गड़बड़ी से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, जीआरपी, आरपीएफ बैरक व रेलवे कालोनी में पानी आपूर्ति के लिए स्टेशन परिसर में चार नलकूल लगे हैं। इनमें से नलकूप नंबर एक व तीन तीन वर्षों से खराब पड़े हैं। मौजूदा समय में नलकूप नंबर चार से आपूर्ति हो रही है। वहीं इमरजेंसी में नलकूप नंबर एक का सहारा लिया जाता है। नलकूप नंबर चार की मोटर रविवार रात करीब 9 बजे फुंक गई थी। जिससे रेलवे स्टेशन पर लगे नलों के साथ ही रेलवे कालोनी में पानी आपूर्ति बंद हो गई। सोमवार सुबह से मंगलवार शाम पांच बजे तक यात्रियों व कर्मचारियों में पानी के लिए हाहाकार मच रहा। कर्मचारियों को सरकारी हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। प्लेटफार्म पर वाटर प्वाइंट की टोटियां सूखी देख यात्रियों ने सिस्टम को जमकर कोसा। मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे सीनियर सेक्शन इंजीनियर इलेक्ट्रिक आर के पांडेय टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। पांच सदस्यीय टीम ने फुंकी मोटर को बाहर निकालकर दूसरी रिपेयर मोटर डालकर पानी की आपूर्ति बहाल कराई। शाम करीब पांच बजे पानी आपूर्ति शुरू होने पर यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। ो लेकर लगातार अपडेट लेते रहे। वहीं आरपीएफ के अधिकारी आरपीएफ पोस्ट पर लगातार संपर्क में रहकर सुरक्षा के बंदोबस्त के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें