फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से किशोरी की मौत,18 लोग चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। ब्लॉक झींझक के रानेपुर रसूलाबाद गांव में उल्टी-दस्त की चपेट में आकर एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से अधिक लोग अभी पीड़ित हैं। उन्हें झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच कर पीड़ितों का उपचार शुरू किया है।
विज्ञापन

बारिश में गंदगी के चलते रानेपुर गांव में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उल्टी-दस्त की चपेट में सुभाषचंद्र बेटी प्रिया (11) की मौत हो गई, जबकि उसकी अन्य बेटियां रोशनी (9), छाया (7), बेटा शिवम (5) व पत्नी नीरज देवी (35), गांव की ही ज्ञानवती (28), शीला (40), रिंकी (9) शिल्पी (8) रामदास (40) समेत दर्जन भर लोग बीमार हैं। उल्टी-दस्त से सभी पीड़ितों को ग्राम प्रधान ने सीएचसी में भर्र्ती कराया है। वहां भर्ती करके सभी का उपचार किया जा रहा है। जबकि, कई लोग निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करवा रहे हैं। प्रधान प्रबल प्रताप सिंह ने बताया की गांव में बीमारी की सूचना पहले सीएमओ के फोन पर दी तो उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया, बाद में जेडी से शिकायत की है। टीम फिर भी गांव नहीं पहुंची तो मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया है। अधीक्षक डा. विमलेश वर्मा ने बताया कि डा. पी चतुर्वेदी, डाक्टर रीतू श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट अनिल सचान आदि ने गांव में मरीजों को देखकर दवा वितरित की है। श्यामलाल, सरोज कुमारी, गौरी, सोनाली, मातादीन, अर्चिता, राहुल, सलोनी समेत डेढ़ दर्जन लोग बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। ग्रामीणों को क्लोरीन व ओआरएस का पैकेट वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें