बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में बसपा के पूर्व विधायक और एमएलसी के फार्म हाउस में 28 जुलाई की रात तंत्रमंत्र की आड़ में हुए रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के लोधनपुवा के समीप आरोपी को पकड़ा।
इंसपेक्टर ज्ञान सिंह और वरिष्ठ उप निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि एक पूर्व विधायक के खजुरी गांव स्थित फार्म हाउस में जाकिर निवासी बैड़ी 15 वर्षों से चौकीदारी का काम करता आ रहा है। जाकिर फार्म हाउस की रखवाली के साथ-साथ विशेष तारीखों पर झाड़-फूंक और तंत्रमंत्र का भी काम करता है। 28 जुलाई को क्षेत्र की एक 22 वर्षीय विवाहिता ने तंत्र मंत्र के नाम पर जाकिर पर रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने जाकिर पकड़ लिया। उधर, विवाहिता के गांव से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी में विवाद के कारण विवाहिता को तंत्र-मंत्र से मनाने का प्रयास किया जा रहा था। विवाहिता लंबे समय से पति के साथ न रहकर मायके जाने पर अड़ी हुई है। पुलिस पति से विवाद को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।