फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसून.....अपकंट्री को भी दे दीजिए -------------

विज्ञापन
विज्ञापन
छह को स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा
विज्ञापन

- 17 जनपदों के विस्तारकों को तैयारी में लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। भाजपा छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाएगी। 17 जिलोें में एक साथ बूथ स्तर पर मनाए जाने वाले इस आयोजन की तैयारी के लिए मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की दक्षिण क्षेत्र में बैठक हुई। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र इकाई प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने सभी विस्तारकों (बूथ सेक्टर स्तर पर पार्टी को विस्तार देना) से बूथ स्तर पर पार्टी के साथ आमजन को जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को विस्तारक की भूमिका में रखा गया है, वे अपने क्षेत्र में रात में भी रुककर पार्टी के लिए काम करेंगे। बताया कि इस महीने दो बड़े आयोजन हैं, जिनको सफल बनाना है। स्थापना दिवस के बाद 14 को भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती भी है। उसके लिए अभी से कार्यकर्ता दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इससे लोगों को मिलने वाली राहत का जिक्र भी बैठकों में किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार के स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को स्कूल भेजने के लिए हर कार्यकर्ता काम करे। बैठक में प्रांतीय इकाई के प्रमोद अट्टा, कौशल किशोर, दिनेश यादव, अभिषेक त्रिवेदी सहित सभी विस्तारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें