फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत गुस्साए गैंगमैनों ने किया हंगामा, रोकी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। साथी की मौत से गुस्साए गैंगमैनों ने बुधवार को उन्नाव स्टेशन पर हंगामा किया। डाउन ट्रैक पर करीब 20 मिनट तक धरने पर बैठे रहे। इस बीच प्रतापगढ़ इंटरसिटी और लखनऊ- जयपुर एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन पहुंचे सहायक मंडल अभियंता राहुल ने रेल संचालन बाधित करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएस विश्राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर निवासी लेखराज सैनी (29) पुत्र भोलानाथ रेलवे में गैंगमैन था। वह सोनिक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की देखरेख करता था। यहां वह अकेले रहता था। शहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमबाग में सोमवार को लेखराज बेहोशी की स्थिति में मिला। यूपी 100 के सिपाहियों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साए गैंगमैन बुधवार सुबह करीब नौ बजे प्लेटफार्म नंबर दो के डाउन ट्रैक पर लाल झंडी लगाकर बैठ गए। हंगामा कर रहे गैंगमैनों ने रेलवे अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि लेखराज को करीब हफ्तेभर से ड्यूटी नहीं मिली थी। इससे वह क्षुब्ध था। सोमवार को वह ड्यूटी लेने पीडब्लूआई कार्यालय आया था, लेकिन ड्यूटी नहीं मिली। वह लखनऊ मंडल कार्यालय गया। वहां भी सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने आशंका जताई की परेशान होकर लेखराज ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हंगामे की वजह से प्रतापगढ़ इंटरसिटी एवं अप ट्रैक पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस खड़ी रही। यह दोनों ट्रेनें 9.18 बजे से 9.33 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रहीं। मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने समझाया और मुख्यालय सूचना दी। फिर भी गैंगमैन नहीं मानें तो सख्ती दिखाई तो करीब 20 मिनट बाद वे शांत हो गए। उधर, यह चर्चा भी रही कि सिपाही व मोहल्ले के कुछ युवकों ने गैंगमैन से किसी बात पर मारपीट भी की थी।
विज्ञापन



साथी की मौत से गुस्साए गैंगमैनों ने किया हंगामा, ट्रेनें रोकीं
20 मिनट बाधिर रहा डाउन ट्रैक
स्टेशन पर खड़ी रही प्रतापगढ़ इंटरसिटी और लखनऊ -जयपुर एक्सप्रेस
अफसरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें