फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नीट यूजी की काउंसलिंग में 409 रजिस्ट्रेशन, एमबीबीएस वर्ष 2021-22 बैच में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू

Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए बैच में प्रवेश दो फरवरी से शुरु होगा।114 अभ्यर्थियों का सत्यापन कर लिया गया है। निजी मेडिकल कॉलेजों और डेंटल कॉलेजों में अभ्यर्थी अपनी च्वॉइस लॉक करेंगे।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस वर्ष 2021-22 बैच में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट यूजी की काउंसलिंग के तीसरे दिन तक कुल 409 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए। 114 अभ्यर्थियों का सत्यापन कर लिया गया है। 
विज्ञापन


नीट की नोडल अधिकारी और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. सुमनलता वर्मा ने बताया कि एमबीबीएस के नए बैच में प्रवेश दो फरवरी से शुरू हो जाएंगे।अभी रजिस्ट्रेशन और सत्यापन हो रहा है। यह प्रक्रिया 25 तक चलेगी। इसके बाद 26 से राजकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों और डेंटल कॉलेजों में अभ्यर्थी अपनी च्वॉइस लॉक करेंगे।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 122, दूसरी दिन 202 और रविवार को 85 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। फिर दो, तीन और चार फरवरी को प्रवेश लिए जाएंगे। रविवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। प्रो. वर्मा ने बताया कि सत्यापन में कुछ अभ्यर्थियों ने ओबीसी के पुराने सर्टिफिकेट लगा दिए थे जबकि छह महीने के अंदर बने सर्टिफिकेट लगाए जाते हैं। एक अभ्यर्थी के अंक गलत चढ़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें