अमर उजाला फाउंडेशन व केडीएमए इंटरनेशनल की ओर से मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान कर गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल, बर्रा 8 में सुबह 11:00 बजे पूर्व विधायक अजय कपूर ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। आईएमए ब्लड बैंक के डॉ सुशील कुमार, बृजेश कुमार, अंजलि अग्निहोत्री, स्मिता देवी, आकांक्षा, प्रांजलि ने रक्तदान कराया।
शिविर में बर्रा 8 निवासी प्रीति शर्मा ने पति मोनू शर्मा के साथ रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि पति से प्रेरित होकर पहली बार उन्होंने रक्तदान किया है। इस मौके पर केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन संजय कपूर, प्रिंसिपल प्रियंका सहगल, केडीएमए वर्ल्ड की प्रिंसिपल सुप्रिया राजन, रोमी महाजन, अमर उजाला फाउंडेशन के राकेश श्रीवास्तव, संदीप उत्तम, श्रवण प्रजापति, अमित उत्तम, सोमनाथ सिंह आदि मौजूद थे।