फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कानपुर की चार निजी लैबों में कोरोना की सस्ती जांच, साढ़े चार हजार के बजाय लगेंगे ढाई हजार रुपये

Tue, 23 Jun 2020 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कानपुर शहर की चार निजी पैथोलॉजी लैब में शासन की ओर से तय किए गए सस्ती जांच के फीस स्लैब को लागू कर दिया गया है। अब कोरोना की जांच साढ़े चार हजार रुपये के बजाए ढाई हजार रुपये में होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी अस्पताल से जो सैंपल निजी लैब भेजा जाएगा, उसकी फीस दो हजार रुपये ली जाएगी। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि पालीवाल, लाल, ज्ञान, शरक घर पैथोलॉजी में जांच की जा रही है।

उन्हें इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। वहीं पालीवाल लैब के प्रबंध निदेशक डॉ. उमेश पालीवाल ने बताया कि घर से सैंपल लेने का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


कोरोना सैंपल लेने और जांच करने के लिए अलग टीम गठित कर दी गई है। वह सिर्फ कोविड का ही काम कर रही है। इसके लिए भवन अलग कर दिया गया है, जिससे क्रॉस इन्फेकशन फैलने की कोई गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें