फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 25 हुए स्वस्थ, जनपद में सक्रिय मरीज 169

विज्ञापन
संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में रविवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं। सभी में संक्रमण के सामान्य लक्षण होेन के चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी आ रही है। रविवार को 25 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। अब जनपद में सक्रिय मरीज 169 हैं।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिस तरह से तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। शासन से क्वारंटीन समय घटाए जाने के बाद अब सात दिन बाद मरीजों की जांच हो रही है।
रविवार को आई रिपोर्ट में मलासा, असलापुर, जैतपुर, नोनापुर, करियापुर, पुखरायां, गणेशपुर, भाल, राजपुर, सिमऊठा, रतनपुर, सरवनखेड़ा, रनियां, अकबरपुर सहित अन्य जगहों पर संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में तीसरी लहर में अब तक 688 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इनमें गुुरुवार को 30, शुक्रवार को 46 व शनिवार को 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें