फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस घर में घुसी, 40 बाराती घायल

Mon, 08 May 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

राठ में शादी के बाद इटावा लौट रहे थे 
बारातियों ने कहा, चालक नशे में था
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के राठ कस्बे में रविवार तड़के चौपरा गेट के निकट बारातियों से भरी प्राइवेट बस एक मकान में जा घुसी। बस में सवार करीब 40 बाराती घायल हो गए। बारातियों ने दुर्घटना की वजह चालक के नशे में होने से बस का संतुलन खो बैठना बताया है। 
विज्ञापन


सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी नंदकिशोर जोशी की पुत्री पुष्पा की शनिवार की रात शादी थी। बारात इटावा के थाना महेवा के बुरावली गांव से वीरेंद्र पुत्र जयप्रकाश जोशी की आई। सुबह करीब चार बजे करीब साठ बाराती बस से वापस चल दिए।

राठ-हमीरपुर मार्ग पर चौपरागेट के पास अचानक चालक बस का संतुलन खो बैठा। इससे बस मुख्य मार्ग किनारे बने दूरसंचार के जेटीओ शिवकुमार सोनी के मकान से जा भिड़ी। इससे बारातियों में चीखपुकार मच गई। तेज आवाज से मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। यूपी 100 के साथ 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल बारातियों को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बाराती शिव सिंह व अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि बस चालक नशे में था। अस्पताल में डा.अमित वर्मा की टीम ने घायलों का उपचार किया। दुर्घटना के बाद बस अभी भी वहीं खड़ी है। मकान मालिक शिवकुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मकान डैमेज करने की तहरीर कोतवाली में दी है।सभी क ो मरहम पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें