फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आसरा आवास दिलाने के नाम 40 परिवारों से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खुद को डूडा विभाग में कर्मचारी बताकर एक शातिर ने 40 लोगों को आसरा आवास दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। दो साल बाद भी आवास न मिलने और ठग के मोबाइल बंद करने पर लोगों ने मंगलवार को रावतपुर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

गीतानगर निवासी लालता देवी, शारदा नगर निवासी संतोष सिंह और जयप्रकाश नगर विमला देवी ने बताया कि एक व्यक्ति के माध्यम से उन लोगों की मुलाकात दिसंबर 2024 में बर्रा छह निवासी युवक से हुई थी। उसने अपने को डूडा ऑफिस में कर्मचारी बताया था। कहा था कि वह गरीबों के लिए आसरा आवास दिलाता है। इसका फार्म भरने के बाद सारे दस्तावेज लगाने के लिए लेखपाल इसका सत्यापन करता है। इसके एवज में 60-60 हजार रुपये देने होंगे।
बताया कि प्रति व्यक्ति पहले पांच हजार फिर सत्यापन के बाद 20 हजार देने होंगे। अन्य रकम आवास मिलने के बाद देने की बात कही। इस पर सभी लोग तैयार हो गए। उन लोगों को फार्म भरवाए गए। तीनों महिलाओं ने बताया कि इसके बाद उनसे 25-25 हजार रुपये दिसंबर में ले लिए। आरोप है कि जब कई महीने बाद भी कुछ नहीं हुआ तो कॉल करने पर युवक ने कभी अधिकारियों की सख्ती का हवाला दिया कभी छुट्टी के बारे में बताया। आरोप है कि वह लोग उसका पता लगाते हुए घर पहुंचे तो जानकारी हुई कि वह कमरा खाली करके कहीं और जा चुका है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, शास्त्रीनगर निवासी मधु शुक्ला से 16 हजार, सुरेश गौतम, शिवम कटियार और श्नेश्वर चौराहा निवासी तारिक परवेज से 25-25 हजार, मसवानपुर निवासी शशी देवी से 19 हजार, अरमापुर के मोनू से 15 हजार, काकादेव नई बस्ती निवासी शिवा से 25 हजार, पनकी, दर्शनपुरवा, काकादेव, रावतपुर गांव, अंबेडकरपुरम आदि क्षेत्र के लोगों से धोखाधड़ी की। आरोप है कि अब उसकी पत्नी ने मजबूर लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। आरोप है कि दंपती ने करीब 40 से ज्यादा लोगों को ठगा है। अब आरोपी ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। उन लोगों ने घटना की शिकायत रावतपुर थाने में की है। उधर, रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें