फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 20 तक सेकंड बोर्ड के लिए आवेदन करें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिन छात्रों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनके पास एक और मौका है। बोर्ड द्वारा आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होकर वे अपने अंक सुधार सकते हैं। इसके लिए 20 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। इसमें छात्र सभी अनिवार्य विषयों का पेपर दोबारा दे सकते हैं। जिन विषयों में अंक कम लग रहे हैं, उसकी परीक्षा भी दे सकते हैं। फाइनल रिजल्ट दूसरे बोर्ड की परीक्षा के बाद जारी होगा। तब छात्र के सर्वाधिक अंक के साथ मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

परिणाम जारी होने के अगले दिन शहर के सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों में प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों के साथ बैठक कर विषयवार परिणाम की गहन समीक्षा की। जिन विषयों में अपेक्षाकृत कम अंक आए, उन पर विशेष ध्यान देने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। कम अंक पाए छात्र शिक्षकों के पास पहुंचे और परिणाम को लेकर चर्चा की। कोई गणित तो कोई अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में आए अंकों से संतुष्ट नहीं दिखा। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. बलविंदर सिंह ने परिणाम को संतोषजनक बताते हुए कहा कि जिन छात्रों को गणित में अपेक्षा से कम अंक मिले हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। 20 अप्रैल तक दोबारा आवेदन कर सकते हैं। मई में दोबारा परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें