कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत
- फोटो : गूगल
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना चौबिया के अंतर्गत चौपुला कट प्वाइंट पर चैनल नंबर 116 पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार 4 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। दिल्ली के गौतम बुद्ध नगर में कंट्रीवाइड अपार्टमेंट निवासी विकास कायस्था अपनी पत्नी श्वेता कायस्था ब दो बच्चाें मनन और रीत के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।
चौपुला कट प्वाइंट पर पहुंचते ही उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें चारों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को दी यूपी डा की एंबुलेंस के स्टेप ने पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।