फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी इस विशेष मीटिंग में शामिल होने आ सकते हैं आईआईटी कानपुर, ये खास लोग होंगे शामिल

Tue, 13 Aug 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कानपुर आईआईटी में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। अभी कोई तिथि तो तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि पीएम मोदी यहां ऐसे प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं, जिनके यहां से गंगा गुजरती है।

विज्ञापन


शासन और केंद्र सरकार से इसकी सूचना मिलते ही जिला स्तर पर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को एसएसपी अनंत देव व जिले के कई प्रशासनिक अफसर आईआईटी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर चर्चा की।

जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार काम किया जा रहा है, हालांकि अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

स्थापना दिवस के लिए भी आमंत्रित किए गए हैं मोदी 
आईआईटी का स्थापना दिवस समारोह दो नवंबर को है। इस बार संस्थान डायमंड जुबली वर्ष मना रहा है। ऐसे में संस्थान प्रशासन ने इस मौके को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि अभी तक पीएमओ से कार्यक्रम को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है, लेकिन हम अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें