डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार पति पत्नी सहित दो बच्चाें की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एक माह की छोटी बच्ची ही बच सकी है। हरदोई के संडीला में बाईपास रोड पर नज्जू खां फाटक के पास एक बाइक और डंपर की टक्कर हो गई। बाइक पर श्रवण, पत्नी रिंकी और छह साल का लड़का धाकड़ और चार साल की बेटी मुस्कान के साथ एक माह की बच्ची भी गोद में थी।
हादसे से श्रवण, रिंकी के साथ मुस्कान और बेटे धांकड़ की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेलमेट बाइक के साइड मिरर में लटका हुआ था जो डंपर में फंस गया था।