फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी को मिली अव्यवस्था तो जल निगम के 4 अधिकारियों पर गिरी गाज

Tue, 17 Sep 2019 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को चित्रकूट दौरे में कई खामिया मिलीं। नतीजन एक के बाद एक अधिकारियों पर गाज गिर रही है। अव्यवस्थाओं के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


चित्रकूट के बरगढ़ ग्राम समूह पेयजल योजना और मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के मामले में 4 अधिकारियों पर गाज गिरी है। जल निगम कर्वी के 2 अधिशाषी अभियंता रामबिहारी अग्रवाल और जेपी सिंह समेंत 2 सहायक अभियंता यशवीर सिंह और अरविंद कुमार अवस्थी निलंबित किये गए है।

लापरवाही के चलते 16 सितम्बर को 4 अधिकारी निलंबित किये जाने के बाद आज कुछ और अधिकारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है गाज। जनप्रतिनिधि लगातार पेयजल की दोनों योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी के सख्त तेवराें से विभाग में हड़कंप मचा है। बड़े ठेकेदारों पर भी शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें